कुल्लू टूडे
भुंतर
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भून्तर ने जानकारी दी कि 11 के.वी. शाट फीडर के अन्तर्गत आने वाली एच० टी० लाइन के जरूरी रख-रखाव के कारण और पाम सिटी हाथी थान की टैपिग संरचना के निर्माण के लिए दिनांक 2 फरवरी 2024 को उपरोक्त फीडर के अन्तर्गत आने वाले गांव हाथीथान, जिया, पारला भून्तर, शाट, छन्नीकोड, नरोगी, बड़ा भूईन, जलुग्रां, व आसपास के इलाके में सुबह 10 बजे सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त तिथियों में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
