कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर में चल रहे अखिल हिमालय व्यास उत्सव-2024 में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बाॅक्सिग ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रदेश भर से आए बाॅक्सर खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक निदेशक मंडल सुनील शर्मा ने किया।
व्यास उत्सव-2024 के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने मुख्यातिथि सुनील शर्मा का शाॅल व टोपी पहनाकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में सुनील शर्मा में युवाओं का आहवान किया कि वे नशे व्यसन आदि से दूर रहें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है।
जिसके लिए अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष नजर अपने बच्चों पर रखनी होगी।
उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा रास्ता है जिस पर केवल आगे जाया जाता है किंतु वापस मुड़ने का कोई विकल्प नहीं है।
ऐसे में जान को दांव पर लगाने से बेहतर है कि नशा व्यसन से समय रहते तौबा कर ली जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नशे के मामले में संवेदनशील है।
इस बार धर्मशाला में हुए विधानसभा सत्र में एक दिन विशेष तौर पर नशा विषय पर रखा गया।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार नशे पर जीरो टालरेंस की नीति अपना रही है।
सुनील शर्मा ने कहा कि बाॅक्सिंग एकल व्यक्ति खेल है, इसलिए बच्चों को इसमें और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।
वहीं इस प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार वर्ग में प्रांजल ने गोल्ड, साहिल ने सिल्वर व कार्तिक ने ब्रांज मैडल हासिल किया।
जबकि 54 किग्रा भार वर्ग में साहिल, अरमान, हुजैफा 52 किग्रा भार वर्ग में अमन, यशमन, अक्षत, 57 किग्रा भार वर्ग में पियूष, सागर और आयुष, 60 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु, अंकित व आशीष, 63 किग्रा भार वर्ग में नितेश, ऋषभ व दिग्विजय, 67 किग्रा भार वर्ग में मोहित, अनिकेत और हैप्पी, 80 किग्रा भार वर्ग में राहुल व पुष्कर ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं महिला वर्ग के 52 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांशी ने गोल्ड, वर्षा ने सिल्वर, 60 किग्रा भार वर्ग मंे आर्यन नेगी ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया।
इस मौके पर बाॅक्सिंग संघ के प्रधान कमलेंद्र कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत कौंडल, कांग्रेस सेवादल सदर महासचिव मनीश शर्मा, रविंद्र नाथ भट्टा, राजेंद्र चैहान, रोहित शर्मा, साई हाॅस्टल प्रभारी विजय नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
