Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की रौनक देखने को मिली।

हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन फिर भी दोपहर के समय श्रद्धालुओं का जमावड़ा माता जी के दरबार में लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने माता जी की पूजा अर्चना करके मां का शुभ और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से लगातार से श्रद्धालु माता जी के दरबार में पहुंचते रहे।

मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शनों के लिए भेजा व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!