Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पट्टा पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव कलरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज छिंज का आयोजन किया गया।

आयोजक मंडल के सदस्य मनोज शर्मा ने बताया की छिंज का आयोजन हर वर्ष लोहड़ी के आठ दिनों के बाद किया जाता है।

छिंज का अंतिम मुकाबला बहुत ही रोचक हुआ जिसमें मुकेश पहलवान सलापड मंडी व कुलजीत रोहतक में काफी जोर आजमाइश होने के बाद मुकेश मंडी छिंज के विजेता रहे।

आयोजक मण्डल के सदस्यों ने विजेता पहलवान को 4100 रुपए व उपविजेता पहलवान को 3100 रुपए इनाम देकर समानित किया गया। इस अवसर पर छिंज देखने के लिय काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

जिसमें आयोजक मण्डल के सदस्यों में मुख्य रूप से मनोज शर्मा, सोहन लाल, संतराम, अमरनाथ, विश्वनाथ, रामलाल शर्मा, सुखदेव शर्मा, हरदेव शर्मा, महेंद्र पराशर, सतीश शर्मा, हरदेव, राजकुमार शर्मा, सरवन, मनोज पराशर, ज्ञान चंद इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!