Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उस समय माहौल बड़ा ही सम्मानजनक हो गया, जब इसी स्कूल की एक नन्ही छात्र वंशिका को मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

वंशिका छठी कक्षा की छात्रा है और इतना बेहतर हारमोनियम बजती है कि जिसे देखकर अच्छे.अच्छे कलाकार भी दांतों तक उंगली दबा लेते हैं।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए नन्ही वंशिका को बधाई दी।

वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज महाजन तथा म्यूजिक सिखाने वाले अध्यापक अभिषेक डोगरा की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!