Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र खन्ना पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

भुंतर के मोक्षधाम में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से सुरेन्द्र खन्ना को अंतिम विदाई दी । उनके निधन से समाज का हर वर्ग शोक में है।

शनिवार को सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आरएसएस नेता को नमन किया।

आरएसएस के जिला सह संघ चालक टेक चंद ठाकुर ने कहा कि उनके न रहने से संघ परिवार में बहुत बड़ा शुन्य खड़ा हो गया है । संघ ने अपना अभिवावक और संरक्षक खो दिया है।

जिला सह संघ चालक टेक चंद ठाकुर ने यह भी कहा कि खन्ना के निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रारम्भिक श्रृंखला की एक और कड़ी टूट गई है।

आरएसएस के जिला संघ चालक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अंतिम विदाई में विहिप, सेवा भारती, भारतीय मजदूर संघ, किसान संघ, विद्यार्थी परिषद समेत विभिन्न संगठनों के लोग अंतिम विदाई में सम्मिलित रहे।

पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर, आर एसएस के पूर्व जिला संघ चालक राजीव करीर ने कहा कि सुरेन्द्र खन्ना के निधन से पूरा संघ परिवार शोक में डूबा है। उनकी आत्मिक शान्ति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना भी की ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!