Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर के कोलडैम क्षेत्र में लोहड़ी के अवसर पर होने वाला युवा महोत्सव को विवेकानंद युवा मंडल वाहोट-कसोल द्वारा 12 से 14 जनवरी तक आयोजित हो रहा है।

दूसरे दिन में हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ की प्रदेश महामंत्री सरोज लता ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

जबकि उनके साथ सदर मंडल बीड़ीसी चेयरमैन सीता धीमान व हरनोड़ा पंचायत सदस्य दुर्गी देवी महिला मंडल अध्यक्ष कसोल गीता देवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजित हो रही खेलों में कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताए मुख्य आकर्षण बनी है।

युवा महोत्सव की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक अशोक शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान जूनियर और सीनियर कबड्डी तथा वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

पिछले कल सांस्कृतिक कार्यक्रम व जूनियर कबड्डी पुरुष व इंटर विलेज वॉलीबॉल मैच आयोजित हुए और आज सीनियर कबड्डी व वॉलीबॉल के मैच हो रहे है।

खिलाड़ियों के लिए आज और कल रहने और खाने का प्रबंध आयोजन समिति द्वारा किया है।

इस बार उम्मीद से ज्यादा खिलाडियों ने शिरकत की है। आगामी वर्षो में युवा उत्सव को और आकर्षक रूप देने की योजना बनाएंगे।

जिसमें एनटीपीसी व सरकार और क्षेत्र की जनता के सहयोग से कोलडैम जलाशय में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।

क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, वाटर और एयरो स्पोर्ट्स (पैराग्लाइडिंग) की बेहतर संभावनाएं है।

यहां एक ही जगह पर पर्यटन की दृष्टि से भी जल, थल और नभ तीनों गतिविधियों का आनंद ले सकते है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस उत्सव में शामिल होकर आनंद उठाएं।

उन्होंने खिलाड़ियों को क्षेत्र में पहुंचने के लिए बस की असुविधा को लेकर खेद प्रकट किया है हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारी से बस की मांग भी की थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!