Spread the love

कुल्लू टुडे
बैजनाथ


हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में टेंडम फ्लाइट के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया हुआ है। जहां पर टेंडम फ्लाइट के दौरान पैराग्लाइडिंग से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है।

घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जब युवक ने पायलट के साथ बीड़ बिलिंग में टेंडम फ्लाइट की तो बीच में युवक ने पैराग्लाइडिंग से नियंत्रण खो दिया और नीचे गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

उधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग मालिक व पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!