कुल्लू टुडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय पर शीशामाटी में एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह शीशामाटी में मोहर सिंह के मकान में किराये पर रहता था। वह यहां कबाड़ी का काम करता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध करने के बाद शव अपने कब्जे में ले लिया है।
इसकी पहचान रोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी गुजराती कालोनी सुरजीत नगर जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
