कुल्लू टुडे
कुल्लू
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुये कुल्लू पुलिस ने एक किलो 534 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कुल्लू पुलिस के मुख्य आरक्षी संदीप कुमार पुलिस दल के साथ खराहल घाटी में गश्त पर थे। इसी दौरान पुईद में पुलिस दल ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद हुई।
एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मंगल चंद निवासी तेगुबेहड़ डा. खोखन तह भुंतर कुल्लू के तौर पर हुई है। बताया कि हालांकि आरोपी नेपाल मूल का है।
लेकिन तेगुबेहड़ में किराये के मकान में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ कर रही है।
