Spread the love

कुल्लू टुडे
नाहन


सिरमौर की एसआईयू टीम ने ददाहू के समीपवर्ती क्षेत्रों के रहने वाले दो युवकों से 11.11 ग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम ने ददाहू में खदाल गांव के नजदीक नाहन की तरफ से आती हुई उत्तराखंड नंबर की स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 11.11 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

एक आरोपी जामूकोटी का रहने वाला है, जबकि दूसरा कटाहं गांव का है। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। तफ्तीश जारी है।

डीएसपी ने कहा कि ये भी पता लगाया जाएगा कि इन युवकों द्वारा नशे की खेप को कहां से खरीदा गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!