Spread the love

कुल्लू टुडे
चंबा


वीरवार को चांजू-नकरोड़ संपर्क मार्ग पर चमयाग के समीप एक युवा चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म चंद निवासी वार्ड नंबर तीन जिला मंडी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा हैै कि कार के माध्यम से वैक्सीनेशन कैंप से चिकित्सक वापिस आ रहा था।

इसी दौरान चमयाग कैंची मोड़ के समीप अनियंत्रित हो गई। गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चिकित्सक को तीसा अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया है। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!