कुल्लू टूडे
चंबा
चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की सदर थाना पुलिस ने 2 युवकों को 6.09 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने चंबा-भरमौर एनएच पर नाका लगया हुआ था।
इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक कार को चैकिंग के लिए रोका।
पुलिस टीम को सामने देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 6.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान रिंकू वासी गांव सिंगी और नागेंद्र वासी गांव घराणू के रूप में हुई है।
