Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राजधानी शिमला के ढली में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सकमने आया है।इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शिमला में ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर शनिवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान ऋतिक, निवासी चंबी और प्रियांशू, निवासी बामटा, चौपाल शिमला के तौर पर हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!