Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हो गए हैं, जिन्होंने विभाग में 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है।

मोहन सिंह जिन्ना ने 1 फरवरी,1997 में निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं लिपिक के पद पर देनी आरम्भ की।

वह फरवरी, 2002 में कनिष्ठ सहायक के पद पर तथा जनवरी, 2020 में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत हुए।

इन्होंने अपनी पूरी सेवाएं निदेशालय एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला में ही दी।

मोहन सिंह जिन्ना सूचना एवं जन सम्पर्क मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन में 1997 से लेकर वर्तमान अवधि तक अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे।

इसके अतिरिक्त जिला कर्मचारी महासंघ एसोसिएशन में दो बार प्रेस सचिव के पद पर तथा राज्य कर्मचारी महासंघ एसोसिएशन में तीन वर्ष तक प्रेस सचिव के पद पर भी कार्य किया।

इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी शिमला सिम्पल सकलानी तथा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिम्पल सकलानी तथा अन्य कर्मचारियों ने उनके द्वारा विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनको परिवार सहित बधाई देते हुए लम्बी उम्र व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!