Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत शुक्रवार को बाबा बालक नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकमोह में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार ने छात्राओं को अनीमिया व मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि किशोरियां एवं महिलाएं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को अपनाकर अपने आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं।

इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ. अंशुल पठानिया और स्वास्थ्य विभाग की डॉ. शिवालिका ने भी मासिक धर्म स्वच्छता, अनीमिया और बच्चों के पहले 1000 दिनों के दौरान सही पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार, बिझड़ी के बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी और कालेज के प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर के दौरान छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और अनीमिया पर भाषण एवं क्विज, चित्रकला तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही छात्राओं तथा अन्य प्रतिभागियों को जिला कार्यकम अधिकारी ने पुरस्कृत किया।

भाषण प्रतियोगिता में रीतिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय और तान्या तृतीय रही।

इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, भावना द्वितीय व शिवालिका तृतीय रही।

जबकि, नारा लेखन प्रतियोगिता में कुसूम प्रथम, रवीना द्वितीय व अंशु तृतीय रही।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!