कुल्लू टूडे
उना
उना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की मैहतपुर पुलिस की टीम ने पंजाब के 3 युवकों को 11.37 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस थाना की एक टीम सोमवार देर रात बनगढ़ में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक स्कूटी को चेकिंग के लिए रोका।
चेकिंग करने पर स्कूटी सवार तीन युवकों से पुलिस ने 11.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार, अमित राजपाल व विशाल कुमार निवासी पंजाब के तौर पर हुई है।
