कुल्लू टूडे
उना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के बाथू में बीती देर रात झुग्गियों में आग लगने का मामला सामने आया है।
इस हादसे में एक महिला और उसके 2 बच्चों के जिंदा जलने की सूचना है। जबकि महिला का पति आग में झुलसने से गंभीर घायल हो गया है। जिसे पीजीआई रैफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात झुग्गियों में आग लग गई। आग में महिला और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ऊना जिले के हरोली इलाके के गांव बाथु में प्रवासियों की झुग्गियों में आग लगने की यह घटना घटी है।
स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हादसे में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका 9 महीने का बेटा अंकित और वर्ष की बेटी नैना जिंदा जल गए।
