Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

जिला मुख्यालय से अणु की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक वाहनों की आवाजाही 17 से 25 दिसंबर तक बंद रहेगी।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एडीसी मनेश यादव ने बताया कि इस सड़क पर एक जगह भारी भूस्खलन हुआ था।

इसकी मरम्मत कार्य के कारण मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक यातायात 17 से 25 दिसंबर तक बंद किया जा रहा है।

इस दौरान वाहन चालक डांग क्वाली सड़क या पक्का भरो सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। एडीसी ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!