कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 1 किलो 16 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बीते दिन रुआडू रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जा से 1 किलो 16 ग्राम चरस बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान बुद्धि सिंह (44 वर्ष) पुत्र स्व0 दौलत राम निवासी गाँव मरघन डाकघर भल्याणी तहसील कुल्लू के तौर पर हुई है।
