कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस की टीम ने मंगलवार को 2 युवकों को
6.27 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते मंगलवार को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जिया फोर लेन पुल के समीप गश्त/ नाकाबंदी के दौरान 2 युवकों के कब्जा से 6.27 ग्राम चिट्टा बरामद की है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की पहचान नवीन ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र स्व0 हंसराज निवासी गाँव पनोल डाकघर वरसवान तहसील बल्ह जिला मण्डी तथा जीवन सिंह उर्फ सोनू मिंया (28 वर्ष) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव कांगती डाकघर बबेली तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
