Spread the love

कुल्लू टूडे

बाड़मेर, राजस्थान

सरहद पर मौजूद जिले के आखिरी गांव सुंदरा में प्रशासन गांवों के संग शिविर का जायजा लेने शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु पहुंचे तथा यहां आखिरी आदमी तक अभियान का लाभ पहुंचाने को सरकारी तंत्र को मुस्तेदी से काम करने को कहा।

जिला कलेक्टर बंधु ने शनिवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान का सुंदरा में आयोजित शिविर का गहनता से निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

जिला कलेक्टर ने शिविर में लगे सभी विभागों के काउंटरो का निरीक्षण किया एवं विधायक अमीन खान के साथ लाभार्थियों को पट्टे, सहमति से बंटवारे एवं पेंशन की स्वीकृतियो का हाथों हाथ वितरण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता की जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी 22 विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें।

इस मौके पर विधायक अमीन खान ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम छोर पर बैठे अंतिम व्यकित का दुख दर्द दूर करने की है। इसलिए सीमा पर स्थित गांव पर शिविर लगाया गया है।

वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहने को कहा।

उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने शिविर प्रगति की जानकारी दी।

वही विकास अधिकारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में 51 आवासीय पट्टे जारी किए गए।

वहीं विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की मोतियानीयो की ढाणी पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृखला की एक कड़ी है।

इस दौरान विधायक ने आम जन से भी सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर अपने कार्य निपटाने का आव्हान किया।

उन्होंने शिविरों के दौरान अधिकारियों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व जैन ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरो का निरीक्षण किया और वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से शिविर में होने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा उसकी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथ पात्रता के बारे में बताने को कहा।

शिविर प्रभारी एव उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि आवेदन लेकर सभी प्रक्रियाओं को हाथों-हाथ निपटा कर शिविर के दिन ही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!