कुल्लू टुडे
कुल्लू
शनिवार को एनपीएस कर्मचारी महासंघ की सदर खण्ड कुल्लू का चुनाव/पुनर्गठन जगन नाथ व मोती लाल पर्यवेक्षक द्वारा विनोद डोगरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से पुनः चुना गया।
जिसमें अश्वनी ठाकुर को एक बार फिर से कुल्लू सदर खंड एनपीएस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इनके अलावा तापे राम को महासचिव, पंकज ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर विशेष तौर पर निशा वर्मा अध्यक्ष महिला विंग, मीना शर्मा उपाध्यक्ष महिला विंग, सुनीता कटोच जिला आईटी प्रभारी, ओम प्रकाश महासचिव जिला कुल्लू, कोषाध्यक्ष तुले राम उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
