Spread the love

कुल्लू टुडे
शिमला


हालांकि प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला तो ले लिया। लेकिन अभिभावकों के विराध के कारण अपने फैसले को अमल में लाने से कतराने लगी है। अब सरकार ने निजी स्कूलों के अभिभावकों के विरोध के चलते प्रदेश सरकार ने प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की 15 नवंबर से शुरू होने वाली नियमित कक्षाओं के आदेश को बदल दिया है।

शनिवार को सरकारी छुट्टी के दिन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उपायुक्त शिमला सहित सभी जिला उपनिदेशकों और निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर निजी स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला स्वयं लेने की छूट दे दी है।

सरकार ने नौ नवंबर के आदेशों में संशोधन करते हुए निजी स्कूल प्रबंधन को एसएमसी-पीटीए से चर्चा कर इस संदर्भ में आगामी फैसला लेने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले सीबीएसई और आईसीएसई के निजी स्कूलों के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूलों में ना बुलाने पर ऑनलाइन कक्षाएं नियमित तौर पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी शिमला के निजी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने वाले अभिभावकों के विरोध पर सरकार ने यह संज्ञान लिया है।

सरकारी स्कूलों में कल से आएंगे पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी

प्रदेश के सरकारी स्कूलों और स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंध निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की सोमवार से नियमित कक्षाएं लगेंगी। पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी सोमवार से स्कूल आएंगे। सरकारी स्कूलों के लिए सरकार ने पुराने आदेश ही बरकरार रखे हैं।

हालांकि सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। अगर कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं आता है तो उसे व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षण सामग्री भेजी जाएगी।

11 नवंबर से तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया गया है। अब सोमवार से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूलों के दरवाजे खुल गए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!