कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर थाना पुलिस की टीम ने एक युवक को 1.106 किलोग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना भुंतर की टीम बजौरा गड़सा रोड़ पर गश्त पर थी।
इसी दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 1.106 किलोग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान संजय कुमार (26 वर्ष) पुत्र मेघ सिंह निवासी गाँव तराला डाकघर जाऔं तहसील आनी के तौर पर हुई है।
