कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र के कढारघाट में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने का मामला सामने आया है।
इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के किए आईजीएमसी में दाखिल किया गया है।
पिकअप में एक दर्जन के लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि छः मजदूरों की मौत हो गई और छ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। पिकअप सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन की अस्पताल में मौत हुई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे किंगल- बसंतपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत डुमैहर क्षेत्र में हुआ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि सुन्नी में पिकअप के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हुई है और इतने ही लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर ठेकेदार के पास काम करते थे और घायल भी। घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 12 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर सुन्नी होते हुए मंडी की तरफ जा रहे थे।
कढारघाट के पास चालक के नियंत्रण खो देने से पिकअप सड़क से करीब 80 मीटर गहरे नाले में जा लुढ़की।
हादसे की सूचना लगने पर स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके की ओर दौड़े और साथ पुलिस को भी सूचना दी।
गहरी खाई में गिरने से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई।
तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। एक ने सुन्नी अस्पताल और दो ने शिमला लाते समय दम तोड़ा।
मृतकों की पहचान गुलाम हसन (43), शबीर अहमद (19), फरीद (24), तालीब (23) निवासी कुडवालटी गुनाड़, बारीपुरा कुद तहसील देवसर कुलगाम, गुलजार (30) और मुस्ताक (30) ब्लटैगुनाड़, कायलू तहसील एवं जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।
जबकि हादसे में चालक रंजीत कंवर (21) निवासी बसंतपुर शिमला, असलम (18) निवासी बेरीनाग अनंतनाग कश्मीर, मंजूर अहमद (17), तालीब हुसैन (21) ब्लटैगुनाड, कुलगाम जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार (16), कालगदरसु, विकासनगर, देहरादून और अजय ठाकुर (26) निवासी सुंदरनगर मंडी घायल हुए हैं।
