Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से शिमला जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक जल्द बनकर तैयार होगी।

आइस स्केटिंग रिंक की प्रस्तावित भूमि का निरिक्षण आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेंदर मोहन के साथ किया।

उपायुक्त ने बताया कि इस आइस स्केटिंग रिंक के लिए भूमि का हस्तांतरण हो चूका है तथा यह भूमि आइस स्केटिंग के लिए बेहद उपयुक्त है तथा इसे अंतर्राष्ट्रीय मापंद के अनुसार 60×30 मीटर में बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस आइस स्केटिंग रिंक के बन जाने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को भी यहाँ विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियां करने को मिलेंगी जिससे युवाओं को भी स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!