Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रैहन इलाके की बड़ी बतराहन पंचायत में चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर सोने के गहनों के साथ ही घर में रखी शराब की 18 बोतलों पर भी हाथ साफ कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक रिटायर्ड सूबेदार बलवान सिंह मनकोटिया ने अंग्रेजी शराब की ये बोतलें एक समारोह के लिए घर में रखी थीं।

रिटायर्ड सूबेदार बलबान सिंह ने बताया कि वह पठानकोट में नौकरी करते हैं और अपनी पत्नी के साथ वे वहीं रहते हैं। जबकि उनकी मां बतराहन में ही घर के साथ वाले मकान में रहती हैं।

उन्होंने बताया कि बीती शाम को उनकी मां घर की देखभाल के लिए गई, तो उन्होंने मेन गेट का जालीदार दरवाजा खुला हुआ पाया। घर के अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

उन्होंने फोन पर बेटे को इसकी सूचना दी। उसके बाद मानकोटिया ने रैहन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!