कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में उन्ही पुरानी परंपराओं का पालन किया जा रहा है और ऐसा कुछ भी नहीं है कि जो इस अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को नया दर्शा सके। यह बात रविवार को कुल्लू के ढालपुर पहुंची मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर साल की तरह दशहरा उत्सव इस साल भी मनाया गया और भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में देवी देवताओं ने भाग लिया है। ऐसे में दशहरा उत्सव में कुछ नया नहीं हुआ है और ऐसी कोई भी बात उन्हें नजर नहीं आई है।
प्रतिभा सिंह ने रविवार को आगजनी से प्रभावित हुए देवी देवताओं के शिविर में जाकर हरियानो के साथ भी मुलाकात की और उन्हें अपनी ओर से भी राहत राशि प्रदान की।
वहीं उन्होंने हरियानो को संबोधित करते हुए कहा कि इस बारे उन्होंने जिला प्रशासन से बात की है और देवी देवताओं को नए टेंट उपलब्ध भी करवाए गए हैं।
वहीं जिन-जिन देवी देवताओं को यहां से हटाने की बात मीडिया में चल रही है। उसके बारे में भी उन्होंने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग से भी बात की है।
दशहरा उत्सव में जो भी नए देवी देवता आए हैं। उनका स्वागत है और उनके बैठने के लिए भी अलग से प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है।
ऐसे में जो बातें देवी देवताओं के शिविर को हटाने को लेकर आई है। वह बिल्कुल भी सही नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन सोमवार को किया जाएगा। हालांकि इस दशहरा उत्सव का समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा किया जाना था।
लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते अबकी बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के द्वारा किया जाएगा।
