Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण- II द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को पार्बती-II परियोजना के सैंज अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

पार्बती-II परियोजना के महाप्रबंधक (यांत्रिक)- पावर हाउस रणजीत सिंह ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का विधिवत उदघाटन किया।

हरिहर अस्पताल भुंतर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वाई.के. विनायक द्वारा आंखों की जांच की गई।

इस शिविर में परियोजना के आसपास के लोगों, सीआईएसएफ, केन्द्रीय विद्यालय स्कूल के कार्मिकों ने अपनी आँखों की जांच करवाई। इस शिविर द्वारा 61 मरीज लाभान्वित हुए।

इस कार्यक्रम में परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्‍योतिर्मय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीरा जैन, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी रॉय और पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!