Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

कोलवैली नर्सिंग इंस्टीच्यूट हरनोड़ा में शुक्रवार को फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया।

बीएससी और नर्सिंग की छात्राओं के इस भव्य आयोजन को और रोचक बनाने के लिए मनोरोग चिकित्सक कनिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम एनटीपीसी के आरएंडआर विभाग से सीनियर मैनेजर अंजुला अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि सुगाता दास गुप्ता एजीएम एचआर ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

अपने संबोधन में मुख्यातिथि अंजुला अग्रवाल ने नर्सिंग प्रोफैशन को एक महान प्रोफैशन करार देते हुए इसे मानवता की सेवा का अवसर है। इस क्षेत्र में आना किस्मत वालों को नसीब होता है।

अंजुला अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए नर्सिंग प्रोफेशन का कोइ मुकाबला नहीं है।

उन्होंने कहा कि अब इस फील्ड में बेटियां एम्स में रोजगार के अवसर प्राप्त कर अपने भविष्य को सुनहरा बना रही हैं।

वहीं विशिष्ठ अतिथि सुगाता दास गुप्ता ने बच्चों को बधाई देते हुए इस क्षेत्र में मेहनत से पढ़ाई करें ताकि माता-पिता और समाज की कसौटियों पर खरा उतर सके।

इस अवसर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर खूब नृत्य किया।

वहीं फ्रैशर पार्टी के मुख्य आकर्षण बीएससी नर्सिंग से अर्शिया को मिस फ्रैशर चुना गया जबकि जीएनएम की आंचल को मिस फ्रैशर के टाईटल से नवाजा गया।

जानकारी देते हुए आयोजक कनिका शर्मा विशेषज्ञ मनोरोग ने बताया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में कोल वैली नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन सुलेख चंद राणा, डायरेक्टर अंजना ठाकुर, प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद ठाकुर, प्रिंसीपल नम्रता नेगी, नीना ठाकुर, रक्षा देवी, किरणा आदि मौजूद रहे। मौजूद थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!