कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर का प्रतिनिधि मंडल नवनिर्वाचित जिला प्रधान राकेश कुमार संधू की अध्यक्षता में उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला बिलासपुर जोगिंदर सिंह राव से शिष्टाचार भेंट की गई। जिसमें 2023.26 तक चुने गए संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
संघ ने छात्र हित में बात करते हुए पाठशालाओं की समय सारणी में जो बदलाव किया गया था, की बात उपनिदेशक के ध्यानार्थ लाई।
आजकल सर्दियों के मौसम में अंधेरा जल्दी हो रहा है और ऐसे में बच्चों को 4 बजे पाठशाला से छुट्टी होती है।
4 बजे से 5 बजे तक किसी भी प्रकार का कोई यातायात का साधन उपलब्ध नहीं हो रहा था क्योंकि सारी व्यवस्था 3 बजे के हिसाब से ही व्यवस्थित की गई है। परिणाम स्वरूप अंधेरा होने तक भी बच्चे घर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
जिससे संघ ने किसी अनहोनी घटना होने का भी अंदेशा जताया तथा छात्र हित में पुनः पाठशाला का समय 9 से 3 बजे करने का आग्रह किया।
जिसे माननीय उपनिदेशक ने सहमति प्रदान की तथा 27 अक्टूबर 2023 से पाठशाला की समय सारणी 9 बजे से 3रू00 तक करने का आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया।
इसके लिए राजकीय अध्यापक संघ जिला बिलासपुर ने उपनिदेशक का आभार प्रकट किया। यह निर्णय बच्चों एवं अभिभावकों के हित में लिया गया है।
भारी बारिश के दौरान पाठशालाएं बंद होने के कारण जो पढ़ाई का नुकसान हुआ है उसे छुट्टी वाले दिन पाठशाला लगाकर पूरा किया जाएगा, इस संदर्भ में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस बैठक में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरवीर सिंह चंदेल, जिला महासचिव सुभाष चंद चौधरी, जिला वरिष्ठ उपप्रधान वेद प्रकाश शर्मा, वित्त सचिव आदर्श गौतम, जिला संयुक्त सचिव निक्कू राम बंसल, जिला संरक्षक राजेंद्र वर्धन, खंड घुमारवीं-दो के प्रधान राम पाल बंसल, खंड घुमारवीं-1 के प्रधान कुलभूषण आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
