Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तहत आने वाले विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।

सहायक अभियंता विजय सिंह ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 31 अक्तूबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!