Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोही में आज दशहरे के अवसर पर रावण दहन किया।

यह रावण दहन पारंपरिक रावण दहन से थोड़ा अलग रहा जिसमें बच्चों ने रावण के साथ अपनी बुरी आदतों का लिखकर उनका दहन किया।

सदियों से हम रावण का दहन करते आ रहे हैं परंतु हमारे अंदर के रावण को जलाने की यह अनूठी पहल है इसमें बच्चों ने रावण रूपी अपनी आंतरिक बुराइयों का दहन करने की कसम खाई इसमें पाठशाला के अध्यापक मीना चंदेल, चमन लाल, श्यामलाल, मीरा देवी, महेंद्र सिंह, अनंतराम और अश्विनी शामिल रहे।

अध्यापिका मीना चंदेल ने बताया कि इस पहल से बच्चो में अपने संस्कारों के प्रति श्रद्धा और अपने अंतर्मन की बुराई छोड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!