Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने दिपावली के उपलक्ष्य में जिला में पटाखे चलाने, खरीदने व बेचने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशानुसार व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, कार्यकारी अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में केवल ग्रीन पटाखे ही खरीदे, बेचे व चलाए जाए।

उन्होंने बताया कि इन पटाखों को चलाने की अवधि दिपावली के उपलक्ष्य में रात 8 बजे से 10 बजे तक निश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने उपमण्डाधिकारियों को आदेश दिए कि वे सभी व्यापार मण्डलों तथा खण्ड विकास अधिकारी पंचायत पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों और कार्यकारी अधिकारी नगर पंचायत व नगर परिषद के साथ बैठक कर उन्हें ग्रीन पटाखों को बेचने-खरदने व चलाने बारे दिशा निर्देशों से अवगत कराएं तथा पटाखे चलाने के स्थान भी निश्चित करें।

उन्होंने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि वे दिपावली के दिन किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए अपनी अग्निशमन गाड़ियों को पूरे जिला में पूर्ण तैयारी के साथ तैनात करें तथा पुलिस विभाग भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के अतिरिक्त सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखेगा।

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए ग्रीन सीएसआईआर नीरी पटाखों का उपायोग करें तथा पटाखें केवल 8 बजे से 10 बजे तक ही चलाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!