कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन की टीम ने एक भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) को नजदीक पुराना पुलिस बैरियर परवाणू से गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23/08/2016 को थाना परवाणू में एक मारपीट का मामला पंजीकृत हुआ था, जिसमे विजय कुमार निवासी नेपाल मूल हाल रिहायश कालका आरोपी था।
उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर न होने पर इस आरोपी को को अदालत ACJM कसौली द्वारा भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) करार दिया गया था।
उन्होंने बताया कि वीते दिन शुक्रवार को PO CELL सोलन की टीम ने इस भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) को नजदीक पुराना पुलिस बैरियर परवाणू से गिरफ्तार किया है तथा इस संदर्भ में थाना परवाणू में अभियोग संख्या 121/2023 दिनांक 20/10/2023 IPC की धारा 174A के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जांच जारी है।
