Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आज शिमला सब्जी मंडी में 15 निरीक्षण किए गए जिसमें 09 दुकानें और 6 अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि 9 दुकानें में मूल्य सूची न लगाने और तय मूल्य से अधिक वसूल करने पर हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्य अंकन एवं प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत कार्यवाई करते हुए 96 किलोग्राम सब्जी और फल जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 6 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया जिसमें मूल्य सूची लगाने और घरेलु गैस सिलिंडर के इस्तेमाल को लेकर जाँच की गई परन्तु इनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को मूल्य सूची लगाना अनिवार्य है और ऐसा न करने तथा तय मूल्य से अधिक पर सामान बेचने पर उनके विरुद्ध कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगे भी विभाग द्वारा इस प्रकार औचक निरिक्षण समय-समय पर किए जायेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!