कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
पेड़ों की टहनियों की कांट छांट एवं आवश्यक मुरमत के चलते बिलासपुर के भंगेड में 21 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इंजीनियर रविंद्र कुमार सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कंदरौर ने जानकारी देते हुए बताया है कि 21 अक्टूबर को कोटधार, चकली, भुड्ड, चांदपुर, दली, देलग, मिंया बंदला, कंदरौर धार, कुंगरहट्टी, तरेड़, लूहणू कनैता, तलवाड, गालियां, बल्ह बलवाणा, नोग चंदपुर, डोला रजादियां आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पेड़ों की टहनियों की कांट छांट एवं आवश्यक मुरमत करने हेतु बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
