कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
अल्फा पब्लिक सीसे स्कूल बरठीं के बच्चों ने 31वें उपमण्ड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपना दबदबा कायम रखा है।
विजेता बच्चों का पाठशाला में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गौर हो कि झण्डुता उपमण्डल बाल विज्ञान सम्मेलन गण्ढीर स्कूल में हुआ।
जिसमें 60 पाठशालाओं के 396 बच्चों ने भाग लिया। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में अल्फा पब्लिक सीसे स्कूल बरठीं के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं पर अपना कब्जा किया।
सीनियर सेकेंडरी विंग प्रश्नोत्तरी में उमंग व देवयांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि जुनियर विंग विज्ञान प्रश्नोतरी में शुगुन व श्रृष्टि ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीनियर सेकेंडरी विंग मैथेमैक्टिस ओलम्पियाड में अर्नव पठानिया ने व जुनियर विंग मैथेमैक्टिस ओलम्पियाड ने वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी एक्टीविटी कार्नर में आविका शर्मा व तथा जुनियर विंग एक्टिवटी कार्नर में अक्षत शर्मा ने मोस्ट एक्टिव अवार्ड हासिल किया गया।
पाठशाला के प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने इस उपलब्धि पर बच्चों, अध्यापकों व अभिभावको को बधाई दी।
इस अवसर पर विज्ञान प्रभारी शालिनी कौडल अध्यापकों में रेणू, सुनीता, अनुराधा, रचना, सोनिका, तमन्ना, अशोक, कमलेश, मुनीश, नवीन, कल्पना, सरोज, अर्चना, चन्द्रलेखा, लता, मीना सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
