Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

उप शिक्षा निदेशक उच्चतर लाहौल स्पीति केलंग द्वारा विभिन्न वर्गो के जिलावार कुल 1161 पदों का वैच आधार पर दिनांक 20 नवम्बर से 25 नवम्बर 2023 को काउंसलिंग आयोजित की जाऐगी। यह जानकारी उप-निदेशक सुरेश विद्यार्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला लाहौल स्पीति के कनिष्ठ बननियादी अध्यापकों के 8 पदों में सामान्य वर्ग मे 4 पद अन्य पिछडा वर्ग में एक पद तथा अनुसूचित जाति वर्ग मे एक पद तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में के एक पद तथा आर्थिक कमजोर वर्ग में एक पद की काउसिलंग होनी है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार केवल अपने गृह जिले से बैच-वार भर्ती की काउंसलिंग के लिए उपस्थित होगें।

काउंसिलंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप अनुलग्नक ए जिसमें पद एच0पी0 में उपलब्ध है ।

इसी प्रकार दिनांक 17 नवम्बर से 18 नवम्बर तक शास्त्री अध्यापकों के विभिन्न वर्गो के जिलावार 494 पदों का बैच आधार पर काउंसलिंग की जानी है।

अधिक जानकारी के लिए उप-शिक्षा निदेशक उच्चतर कार्यालय केलंग से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!