कुल्लू टूडे
कुल्लू
शनिवार को लाहुल स्पीति छात्र संघ कुल्लू की फ्रेशियर पार्टी में लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
इस दौरान विधायक रवि ठाकुर ने एलएसएसए की नव गठित कार्यकारिणी को बधाई दी और 50 हजार रुपए की राशि देने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में एलएसएसए के आयोजित किए गए कार्यक्रम में भी उन्होंने 50 हजार रुपए की राशि देने का ऐलान किया था। कुल मिलाकर अब ये राशि एक लाख रुपए हो गई है, जिसमें वे 25 हजार रुपए उन्हें नगद दे रहे हैं।
विधायक रवि ठाकुर ने इस दौरान कहा कि लाहुल स्पीति के छात्रों ने आज भी अपनी संस्कृति को संजोए रखा है, जो काविले तारिफ है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ लाहुल स्पीति की संस्कृति के संरक्षण व इसके प्रचार प्रसार के लिए भी कार्य करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से सेवा निवृत डीएसपी प्रेम सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
एलएसएसए कुल्लू के अध्यक्ष रोविन ने मुख्यातिथि रवि ठाकुर द्वारा एलएसएसए को एक लाख रुपए की राशि प्रदान करने के लिए अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्रों को भी सम्मानित किया।
