कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बैरी बरमाणा ईकाई द्वारा स्थापना दिवस ईकाई के प्रधान प्रेम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में मनाया।
इस समारोह में जिला पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मां सरस्वती की पूजा के पश्चात् दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने 70वर्ष पूरे कर चुके संत राम शर्मा और सीता महाजन को सम्मानित किया।
एसोसिएशन के क्रिया कलापों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी पेंशनर्स से एशोसिएशन के कार्यों में बड़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान राज्य महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर, संघठन सचिव गोपाल शर्मा, जिला महासचिव चैत राम वर्मा, जय कृष्ण शर्मा, कृष्ण चंदेल, श्याम लाल कौंडल, कर्म सिंह चंदेल नन्द लाल चंदेल ने अपने अपने तथा विचार रखे।
सभी ने सरकार से मांग की कि वर्ष 2016 के पश्चात् सेवा निवृत हुए कर्मचारियों को नए वेतनमान के अनुसार शीघ्र पैंशन दी जाए तथा पेंशनर्स से चिकित्सा भत्ते की ऑप्शन दोबारा ली जाए।
अंत में ईकाई के प्रधान प्रेम सिंह चंदेल ने आए हुए सभी अतिथियों तथा सभी पेंशनर्स का धन्यवाद किया।
