Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

नगर के वार्ड नंबर-छह यानि कोसरियां सेक्टर में भगवान श्री गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा जोश है।

यहां पर युवाओं ने भगवान गणपति जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की है।

गणेश चतुर्थी के दिन बााकायदा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रतिष्ठापित किया गया।

यह जानकारी देते हुए इंद्र राज बिट्टूु ने बताया कि इस बार सभी भक्तों के सहयोग से गणपति स्थापना का निर्णय लिया गया तथा एक सुंदर मूर्ति को बड़े हाॅल में स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना होती है।

जबकि शाम के समय भजन कीर्तन का आयोजन भी होता है। जिसमें श्रद्धालु विशेषकर मातृ शक्ति बढ़चढ़ कर भाग लेती है।

उन्होंने बताया कि दशमी के दिन विधिवत रूप से गणपति महाराज की जी मूर्ति का विसर्जन सतलुज झील में किया जाएगा।

उन्होंने नगर वासियों से आग्रह किया है कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर भाग लें और सुखकर्ता विघ्नहर्ता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस कार्यक्रम में पृथ्वी राज, रोहन, अब्बू, भोला सहित कई गणमान्य लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!