Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में पर्यटन शिक्षा विभाग के छात्र और छात्राओं द्वारा आज हेरिटेज वॉक नामक इवेंट का आयोजन किया गया ।

इसमें छात्र-छात्राओं ने जिला बिलासपुर की धरोहर और प्राचीन शिल्प कलाओं, परिधान, सिक्के इत्यादि जो की कहलूर रियासत से संबंध रखते हैं के बारे में जानकारी हसील की।

इस वॉक को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की प्रधानाचार्या प्रोफेसर नीना वासुदेवा के संबोधन के उपरांत शुरू किया गया।

पर्यटन शिक्षा विभाग के समन्वयक प्रोफेसर रंजीत कौशल ने बताया कि इस हेरिटेज वॉक का आयोजन राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं तथा बी. बीए विभाग के छात्र और छात्राओं के साथ मिलकर किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ अजीत कुमार ने सभी छात्र और छात्राओं को को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी विरासत तथा संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

पर्यटन शिक्षा विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार और प्रोफेसर पुनीत सिंह ने बताया कि इस इवेंट के आयोजन का प्रयोजन युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति तथा धरोहर के बारे में अवगत कराना है।

उन्होंने बताया कि इस हेरिटेज वॉक का आयोजन महाविद्यालय परिसर से लेकर जिला बिलासपुर के भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय तक किया गया तथा वहां पर भाषा भाषा और संस्कृति विभाग द्वारा बनाए गए संग्रहालय को छात्र-छात्राओं ने देखा तथा जिला बिलासपुर से संबंधित वहां रखी हुई प्राचीन संस्कृति एवं धरोहर से संबंधित वस्तुओं के बारे में जाना।

इस मौके पर जिला भाषा संस्कृति अधिकारी रेवती सैनी ने विभाग के छात्रों छात्रों का स्वागत किया और उन्हें प्राचीन धरोहर, संस्कृति और प्राचीन बोले जाने वाली भाषाओं तथा प्राचीन चीजों के महत्व के बारे में बताया।

साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा प्राचीन चीजों को संरक्षण के लिए दी जाने वाली सहायता के बारे में भी अवगत कराया और छात्र और छात्राओं को ऐसे प्राचीन धरोहर को संजोए रखने के लिए प्रेरित भी किया।

इस हेरिटेज वॉक में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बीटीएम विभाग के 53 राष्ट्रीय सेवा योजना के 47 तथा बा विभाग के 23 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।

इस हेरिटेज वॉक का आयोजन पर्यटन शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा किया गया था जिसमें विभाग के 5th sem के छात्र मुस्कान, गौरव तथा विभाग के 3rd sem के छात्र स्मिता,पलक, कुशल, रिहान, पलक 2 तथा 1st sem के छात्र कमल, सूरज पलक रश्मि इत्यादि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!