कुल्लू टूडे
नगवाईं
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में दिनांक 03 अगस्त, 2023 को भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर नगवाई कार्यालय में परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने परियोजना के कार्मिकों को अंगदान की शपथ दिलाई।
डॉ ज्योतिर्मय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अंगदान के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य अंग दान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसलिए अंगदान करने से अन्य लोगों की जान बचाई जा सकती है।
इस कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त), साजन मोइददीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों व कर्मचारीगणों ने भाग लिया।
