Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज, प्रदेश महासचिव टीसी रणोट, प्रदेश प्रेस सचिव हीरा लाल चंदेल, बिलासपुर इकाई के महासचिव नंद लाल आचार्य ने प्रैस को जारी संयुक्त बयान में कहा है कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा नित अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अग्रसर हो रहा है। लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है।

ऐसे में वे स्वयंभू नेता बन समाज के कमजोर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। किंतु उनके कुत्सित इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा समाज के उत्थान और सर्वागिंण विकास के लिए वचनबद्ध है तथा कामयाब भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मोर्चा की आड़ में तथाकथित संगठन नामक कॉलिशन फॉर लेजिस्लेशन समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। अस्तित्वहीन इस संगठन के पदाधिकारी किसी के ईशारों पर नाच कर अपने ही समाज का नुकसान करने पर तुले हैं।

लेकिन संयुक्त संघर्ष मोर्चा ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि कुकरमुते की तरह पनपे इस प्रकार के संगठन अनुसूचित जाति जनजाति घटक योजना का इश्यू बना कर जगह. जगह जा कर मोर्चा की आड़ में लोगों को भ्रमित कर रहे है, जो कि असहनीय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज को बरगलाने वाले इस प्रकार के किसी भी संगठन से संयुक्त संघर्ष मोर्चा का कोई भी लेना देना नहीं हैं और न ही मोर्चा के घटक संगठन इसमें भाग लेगे।

प्रदेशाध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज ने कहा कि जहां तक अनुसूचित जाति उप योजना के बजट प्रावधान तथा उसके अंतर्गत व्यय का प्रश्न है।
इस प्रकरण में मोर्चा ने पहले ही मामला को सरकार के समक्ष उठाया है, तथा तेलंगाना की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी एक्ट बनाने की पेशकश की है।

उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा सरकार के समक्ष इस दिशा में समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।

संबंधित एक्ट बनाने का मामला सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के समक्ष प्रभावशाली तरीके से उठाया गया है तथा मामला सरकार के विचाराधीन है।

यही नहीं शीतकालीन सत्र से पहले इसे विधानसभा में पारित करवाने के लिए मोर्चा द्वारा दबाव बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तथाकथित संगठन समाज को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे है तथा मोर्चा को भी कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं जो कि कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और जुड़े उप संगठनों से आग्रह किया है कि वे ऐसे तथाकथित संगठन के बहकावे में न आए।

प्रदेश महासचिव टीसी रणोट मोर्चा आरक्षित वर्ग के तमाम संवैधानिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों तथा संविधान के अनुरूप बनाए गए सभी विनियमयों, अधिनियमों और कानून की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। आरक्षित वर्ग के व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। मानवता सबसे बड़ा धर्म है।

समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस्य स्थापित करना, समाज के अंतिम छोर में खड़ा व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करना, केंद्रीय तथा राज्य सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाना तथा उन योजनाओं के अनुरूप मिलने वाली सुविधा लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए मोर्चा काम कर रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!