कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला ऊना में हिमाचल फुटबाल लीग का आयोजन किया जा रहा है। नगोली मैदान में टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
जिला कुल्लू की टीम भी ऊना के लिए रवाना हो गई है। इस टीम में 25 खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।
प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में हिमाचल फुटबाल लीग 45 दिन तक आयोजित की जाएगी।
टीम में विशाल सिंह, दीपक सोनी, दिनेश नेगी, उत्कर्ष, पार्थ, विशाल ठाकुर, अखिल ठाकुर, एकलव्य धीमान, मानस ठाकुर, खुशाल ठाकुर, अभिनाश ठाकुर, अनुराग ठाकुर, अंजुम बोध, अनु, अर्जुन शर्मा, निखिल डोगरा, जो-जो, शिवम, निपुण आदि खिलाड़ी शामिल हैं।
इस दौरान फुटबाल संघ कुल्लू के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, तकनीकी सलाहकार नरेंद्र, महासचिव पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष यशवीर उपस्थित रहे।
