Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर जिले में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने इतनी तबाही मचाई कि पडयालग पंचायत के लड़ा गांव के निवासी सुशील कुमार की कार ही उस पानी के तेज बहाव में बह गई।

गनीमत यह रही कि कार पुली के किनारे पर जाकर अटक गई अन्यथा बहुत नुकसान हो जाता।

नाले का पानी इस कदर सड़क व पुली पर पहुंच गया कि दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। कोई भी वाहन चालक अपने वाहन वहां से अपना वाहन आगे नहीं ले जा पा रहा था।

लोगों ने पुल पर एकत्र हो कर सड़क निर्माण कर रही कंपनी व प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर सड़क को जाम कर दिया।

स्थानीय लोग बारिश के दौरान सड़क के बीच बैठ गए। मौके पर पुलिस कर्मियों को पहुंचना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद सड़क बहाल हुई।

सुशील ने बताया कि उसने अपनी आल्टो कार घर के नजदीक अपनी निजी भूमि में खड़ी की थी।

लेकिन उसकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। साथ ही उसके पुराने घर को भी खतरा बन गया है।

सुशील ने बताया कि दधोल- लदरौर सम्पर्क सड़क का निर्माण कार्य चला है। जिसके चलते उनके घर के समीप नाले के पानी के लिए नई पुली का निर्माण हुआ।

नई पुली के निर्माण के दौरान जो पुरानी पुली थी, उसे पूरी तरह से उखाड़ा नहीं गया जिस कारण नाले का पानी सीधा उनकी भूमि में पहुंच गया।

नाले के पानी के साथ उनकी कार भी बह गई। कार नई पुली के पास जा अटकी। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

लोगों ने कहा कि समय रहते अगर यहां पर कंपनी ने ध्यान दिया होता और पुरानी पुली को तोड़ दिया होता तो लाखों का नुकसान होने से बच जाता।

Leave a Reply

error: Content is protected !!