कुल्लू टूडे
मनाली
मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के सबसे लोकप्रिय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पतलीकुहल के अंबेडकर भवन में किया गया।
इस कार्यक्रम में मनाली विधानसभा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और अनेकों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक चुने गए और छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। पांच बार संसद के लिए चुने गए। राजा वीरभद्र सिंह जैसे महान नेता विरले ही पैदा होते हैं।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश प्रदेश के साथ साथ मनाली में उपमंडल कार्यालय और विधानसभा क्षेत्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।
हरि चंद शर्मा ने कहा की हरिपुर कॉलेज वीरभद्र सिंह की देन है इसके अलावा क्षेत्र में कई प्राथमिक पाठशालाऐं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं, पेयजल योजनाए, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क और अनेकों पुल वीरभद्र सिंह की दूरगामी सोच के परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि किरतपुर मनाली हाईवे वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की देन है।
उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह ने पूरे हिमाचल का एक समान विकास किया।
कार्यक्रम में हिमाचल कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम शर्मा, मनोरमा बोध जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, सतीश चंद जिला अनुसूचित जाति संगठन अध्यक्ष, उपकार व्यास जिला कांग्रेस प्रवक्ता, पुष्पा कटोच प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव, फतेह चंद नेगी मनाली अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष, पुने राम अध्यक्ष मनाली अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष, प्रेम लाल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति कांग्रेस मनाली, दिनेश चंद मनाली कांग्रेस महासचिव, हंस राज शर्मा, तारा चंद, नेस राम, दिनेश, भीमसेन शर्मा, राम शरण, करम चंद, सुरेंद्र, जगरनाथ, दूनी चंद, ओम प्रकाश, राम सिंह, चंदरमनी, चुनी लाल टेक राम, राजीव कारवा इत्यादि उपस्थित रहे।
