Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस का राज्य स्तरीय अधिवेशन 24 जून को राजीव गांधी भवन शिमला में आयोजित होगा। जिसमें बिलासपुर के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस के जिला प्रधान रतन सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सोहन वर्मा द्धारा की जाएगी।

वहीं पीसीसी अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।

जबकि किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!